वट सावित्री पूजा के अवसर पर किया वृक्षारोपण

वट वृक्ष को आयुर्वेद के अनुसार परिवार का वैद्य माना
आनंदी महाराज फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा आज बरगद वट वृक्ष सहित अन्य कई पेड़ों के रोपण का कार्य किया गया।साथ ही फाउण्डेशन के स्वयंसेवियों द्वारा दो वर्ष में 21000 पेड़ो को तैयार करने का संकल्प लिया गया है। वृक्षारोपण का शुभारम्भ अध्यक्ष आनन्द कुमार द्विवेदी द्वारा पेड़ लगा कर किया गया। संस्था के सदस्य आदित्य द्विवेदी ने बताया कि वट वृक्ष को आयुर्वेद के अनुसार परिवार का वैद्य माना जाता है।  प्राचीन ग्रंथ इसे महिलाओं के स्वास्थ्य से जोड़कर भी देखते हैं।  
संभवत: यही कारण है कि जब अपने परिवार के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना हो, तो लोकसंस्कृति में वट वृक्ष की पूजा को प्रमुख विधान माना गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आयुष कुमार मिश्रा, श्रीश सिंह, दीक्षा द्विवेदी, आशीष मौर्या, अखंड प्रताप सिंह, अवधेश शुक्ला, शिवम् द्विवेदी, अभिषेक कुमार, उद्भव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ