कैप्टन अफजाल अहमद खान का निधन

विशेष संवाददाता 

अयोध्या। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान का देर रात्रि निधन उनके आवास लक्ष्मण पूरी कालोनी में हुआ निधन। ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य कैप्टन अफजाल अहमद खान  80 वर्ष के थे। राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने "समाज रत्न" राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था कैप्टन अफजाल अहमद खान को। कैप्टन अफजाल अहमद खान थल सेना में थे कैप्टन रहे।  1965 व 1971 की चीन व पाकिस्तान युद्ध में वे शामिल रहे, सेना मेडल से सम्मानित किए गए थे कैप्टन अफजाल अहमद।

वरिष्ठ पत्रकार अरसद खान के पिता कैप्टन अफजाल खान के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब अयोध्या  के पत्रकारों ने दुःख व्यक्त किया है, प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र  त्रिपाठी, सचिव के बी शुक्ला  महा सचिव पुनीत मिश्र  उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ,संयुक्त सचिव अनूप कुमार संरक्षक रमा शरण  अवस्थी, हरि शंकर सफरी  वाला, राजेन्द्र सोनी कोषाध्यक्ष  अयोध्या प्रसाद मौर्य उप मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव  महेश आहूजा वरिष्ठ सद्स्य रघुबर शरण  नितिन मिश्र कमलाकान्त सुन्दरम रमेश मिश्र अरविंद गुप्ताआदि ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ती प्रदान करे।

टिप्पणियाँ