प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी में जुटा

शशि कुमार मिश्र

कर्मियों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज़ महासंघ प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी में जुटा.

कार्यालय संवाददाता 

लखनऊ। प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की लंबित मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बावजूद भी आज तक प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की जायज मांगे जिनके संबंध में सैकड़ों आंदोलन, बैठक, धरना प्रदर्शन आदि के द्वारा प्रदेश सरकार, शासन का ध्यान आकर्षण कराया जा चुका है परंतु खेद है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव महोदय सहित नगर विकास एवं वित्त विभाग की हीला हवाली के कारण आज तक प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की न ही वेतन विसंगतियां दूर हो पाई और न ही सेवा संबंधी किसी भी प्रकरण का हल निकल सका। 

महासंघ द्वारा पुनः देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री,  सहित  मुख्य सचिव महोदय, अपर मुख्य सचिव नगर विकास, वित्त विभाग एवं संबंधित सभी उच्च अधिकारियों को अपनी पीड़ा, समस्याओं से पुनः एक बार ध्यानाकर्षण कराते हुए प्रदेश के सभी निकाय कर्मचारियों एवं प्रदेश की इकाइयों के सभी संगठनों को एक बड़े आंदोलन हेतु तैयार रहने के साथ साथ दिनांक 20 जून से दिनांक 15 जुलाई 2021 तक जन जागरण कर आम कर्मचारियों को उनकी जायज मांगों के प्रति जागरूक कर आंदोलन किए जाने की रूपरेखा तैयार करने हेतु पत्र भेजा गया। 

महासंघ का प्रदेश सरकार व शासन से निकाय कर्मियों की लम्बित समस्याओं के समय वृद्ध समाधान का अनुरोध पिछले 5 वर्षों से लगातार करता आ रहा है, पर अब बहुत हो चुका क्यों कि वर्तमान सरकार के मात्र 6-7 महीने ही बचे हैं, यदि अब हमारी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में प्रदेश का निकाय कर्मचारी निर्णायक होगा। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने दी।

टिप्पणियाँ