एक महीने से न्याय की आस में पीड़िता

रामकुशल मौर्य 

अम्बेडकरनगर। एक महीने से न्याय की आस में थाने का चक्कर काट रही पीड़िता का थाने में पेट्रोल डाल कर आत्महत्या का प्रयास करने मामला। पीड़िता ने दो दिन पहले ही को दी थी चेतावनी कि कार्यवाही नहीं हुई तो थाने में करूंगी की आत्महत्या। वायरल विडियो में पीड़िता को ही कानून का पाठ पढ़ाने की बात कर रहे है थानाध्यक्ष। 

दो दिन पूर्व थाने में गई थी पीड़िता तो थानाध्यक्ष ने जमकर लगाई थी फटकार वायरल हुई विडियो। इसके पूर्व भी कई बार थाने से पीड़िता को डाट कर भगा चुके थे थानाध्यक्ष मामले में कप्तान ने दिया गैर जिम्मेदाराना बयान कहा वायरल होती रहती है आडियो विडियो पुलिस  की जांच ही होती हैं सही। 

कप्तान से सवाल आखिर एक महीने से क्या कर रहे थे आप के थानाध्यक्ष इसके पहले क्यों नहीं लिखे मुकदमा। पेट्रोल डाल कर आत्म हत्या का प्रयास करते ही पुलिस ने कौन सी जांच एजेंसी से की जांच कि  आनन फानन में दर्ज कर लिया मुकदमा। जब कोई महिला आत्महत्या करने का थाने में करेगी क्या तभी आप की पुलिस लिखेगी मुकदमा। क्या यही है नारी शक्ति मिशन  की फर्जी हकीकत केवल दिखावे में चल रही योजना। 

क्या महिलाओ के आत्महत्या करने के प्रयास का इंतजार करती है बेवाना पुलिस। लगभग एक महीने पूर्व पीड़िता ने कर्मियो को  बयान देकर थानाध्यक्ष पर डाट कर भगाने का लगाया था आरोप। सुनिए वायरल विडियो में थानाध्यक्ष कैसे पीड़िता को बता रहे कानून की बात।

टिप्पणियाँ