आबादी के अनुकूल भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित करें -नागमणि कुशवाहा

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों का स्वागत समारोह एवं संगठन के सम्मानित सदस्यों के साथ वर्चुअल "जनसंवाद" कार्यक्रम आयोजित











विशेष संवाददाता 

पटना. युवा कुशवाहा समाज के द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों एवं नए सक्रिय सदस्यों का स्वागत समारोह एवं संगठन के सम्मानित सदस्यों के साथ "जनसंवाद" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के अनुकूल भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित करें तभी हम अखण्ड भारत का पुनः निर्माण कर सकेंगे। 

श्री कुशवाहा ने कहा कि संगठन के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम कार्यशाला पर परिचर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी दिये। इस कार्यशाला में मुख्य विषय राजनीति, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण बचाओ अभियान, समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को समाप्त किया जाये तथा एकता एवं संगठन का विस्तार करना आदि पर आप सभी  परिचर्चा करें| कुशवाहा समाज के उत्थान के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आना होगा और उन्हें समाज के बीच संगठन द्वारा चलाये जा रहे  जागरूकता कार्यक्रम को समाज के बीच मे बताये। जितेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव  ने समाज को एकजुट और संगठित रहने की बात कही। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन चंदन कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मेहता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रदेश सचिव मृत्युंजय मेहता, प्रदेश सचिव कुमारी निर्मला, सुमनलता कुशवाहा, मधुबनी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुमन, भोजपुर जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्या, चंदन कुशवाहा, बीरेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन, बिनोद, ऋषिकेश, सुबोध कुमार, राजीव कुमार आदि लोग शामिल हुए|

टिप्पणियाँ