नगर निगम कर्मंचारी उपेक्षा के शिकार - शैलेंद तिवारी

इलाज के अभाव में शहीद हुए उनकी मौतों पर नगर निगम शासन प्रशासन मौन



सुजाता मौर्या 

लखनऊ:- शैलेन्द्र कुमार तिवारी अध्यक्ष नगर निगम आर आर कर्मचारी संघ का कहना शासन प्रशासन के मंशा के अनुरूप अपनी जान जोखिम में डालकर लखनऊ शहर की देवतुल्य जनता की सेवा कर रहे हैं कितने ही साथी इस करोना काल के गाल में समा गए उन साथी कर्मचारी जो इलाज के अभाव में शहीद हुए उनकी मौतों पर नगर निगम शासन प्रशासन मौन क्यो आज भी पूरे शहर की साफ सफाई से लेकर अब कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है फिर भी कर्मचारीयों को कोई स्वाथ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है जहां पिछले साल नगर निगम प्रशासन को कितनी  संस्थाओं ने करोना महामारी में पैसे से लेकर हर संभव मदद करने की कोशिश की मगर नगर निगम प्रशासन केवल कागजों पर कार्य कर रही है हमें बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि नगर निगम प्रशासन अगर हम कर्मचारीयों की मदद नहीं कर सकते है तो हम अपने कर्मचारी साथियों से अपील करना चाहते हैं कि जिस तरह से  हम किसी ना किसी  काम के लिए चन्दा जुटाकर मदद करते हैं आज फिर आवश्यकता है हम सब  लोग  मिलकर अपने कर्मचारीयों को ग्लाब्स मास्क सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करें जिससे इस महामारी में उनको कुछ तो राहत मिलेगी!

टिप्पणियाँ