जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल में कोविड 19 से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया





रवि मौर्य 

अयोध्या | कोविड नोडल अधिकारी टी वेंकटेश,  जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लाकडाउन व कोविड प्रोटाकाल का जायजा लिया, जिला महिला अस्पताल का भ्रमण किया, कोविड पाजिटिव मरीजों का हाल चाल लिया।


महिला अस्पताल में कोविड 19  से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया  गया, उसके बाद जनपद के परोमा गांव कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में पॉजिटिव कोविड-19 मरीजों से हाल-चाल लिये एवं वहां पर उपस्थित कर्मचारियों से कोविड 19 से संबंधित निरीक्षण के बारे में जानकारी ली उन्होंनेव आवश्यक निर्देश दिये।

आमजनमानस से अपील किया कि लाकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों के आवागमन के अतिरिक्त सभी प्रकार के आवागमन व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी सभी लोग 100 प्रतिशत मास्क का उपयोग करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अतः सभी लोग कर्फ्यू के नियमों व कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले। सभी लोग सुरक्षित रहें एवं प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का पालन करें।

टिप्पणियाँ