गन्ने का पुरवा मे दिखी नगर निगम के अधिकारियो की मनमानी

नगर निगम जोन 07 का खेल, 

कर निर्धारण मे नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर कर रहे है बड़ा खेल..

सुजाता

लखनऊ। जमीन की रजिस्ट्री सगे दो भाईयो के नाम से है। जिसमें आज तक ना तो कोई बटवारा हुआ है और ना ही निर्माण में कोई अन्तर है। उसके बावजूद भी नगर निगम जोन सात के अधिकारियो ने मिलीभगत कर पैसो की साठ गांठ से दो अलग अलग हिस्सो मे कर निर्धारण कर दिया। जिसमें एक हिस्से में कर का निर्धारण अधिक तो दूसरे को कर से जोन सात के अधिकारियो ने बचाया।

पीड़ित का आरोप कि वह नगर निगम अधिकारियो समेत लोकमंगल दिवस मे भी कर चुका शिकायत लेकिन फिर भी सही नही हुआ कर निर्धारण। पीड़ित ने बताया कि उसने गलत कर निर्धारण को लेकर सीएम पोर्टल पर की शिकायत तो नगर निगम जोन सात के अधिकारियो ने खुन्नस निकालते हुए दुकाने सील कर दी और गलत निर्धारण का बना बिल दुकान पर चस्पा कर दिया गया। 

पीड़ित का आरोप पैसो की साठ गांठ से हुआ है यह सारा खेल, जबकि रजिस्ट्री एक ही है दो दोनो भाइयो के नाम से है जिसमें अब तक कोई बटवारा नही हुआ है। फिर भी नगर निगम के अधिकारियो ने अलग अलग कर निर्धारण कर किया लम्बा खेल। और जब पीड़ित ने गलत कर निर्धारण का बिल नही जमा किया तो नगर आयुक्त के आदेश पर दुकाने सील कर दिखाई अपनी कार्यवाही।

टिप्पणियाँ