गन्ने के खेत में आग से किसानों का भारी नुकसान

अजय कुमार सिंह कुशवाहा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सैंया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तेहरा गांव में गन्ने के खेतों आग लग जाने से किसानों का भारी नुकसान हुआ। कई बीघा गन्ना की फसल में आग लगने से किसानों में हड़कंप मच गया है, किसानों का रो रो कर बुरा हाल है। आग लगने से बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसान। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

टिप्पणियाँ