लाखों रुपए कीमत की अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सरई पुलिस ने 5 लाख 10 हजार रूपए कीमती 42 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो महिला तस्करों पर बड़ी कार्यवाही किया



प्रमुख संवाददाता 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थ कारोबारियों पर सरई पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही किया गया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम दूधमनिया में पार्वती सोनी एवं दौली पनिका अवैध रूप से मादक पदार्थ गाजा बिक्री हेतु रखीं है सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया इसके बाद पुलिस कप्तान वीरेंद्र कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देश पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी देवसर आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया मुखबीर के द्वारा बताये स्थानों पर रेट कार्यवाही की गई पार्वती सोनी पति सुरेश सोनी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम दूधमनिया के कब्जे से 40 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4 लाख 80 हजार रूपए एवं दौली पनिका पति स्वर्गीय बंगाली पनिका उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दूधमनिया थाना सरई के कब्जे से 2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गाजा कीमती 30 हजार रूपए जप्त कर पुलिस दोनों महिला अवैध कारोबारियों को हिरासत में लिया आरोपियों का कृत्य धारा 8/20 वी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया एवं आरोपीगणों के विरुद्ध थाना सरई में अपराध क्रमांक 336/2021 एवं 337/2021 धारा 8/20 वी एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया दोनों महिला तस्करों को न्याय हिरासत में भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष तिवारी,सउनि इंद्र लाल माझी,सउनि नीलेश मिश्रा,सउनि माने खान ,आरक्षक बंस लाल प्रजापति, आरक्षक रविशंकर तिवारी,आरक्षक सदन कुमार ,आरक्षक बबलू यादव,आरक्षक सरदार निगम आरक्षक भूरे सिंह मंडलोई,महिला आरक्षक नेहा तिवारी मीना धुर्वे,शामिल रहे हैं।

टिप्पणियाँ