सम्मानित किये गए नामित पार्षद सरबजीत सिंह

प्रितपाल सिंह 

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के नामित पार्षद सरबजीत सिंह को रामगढ़िया सभा की तरफ से अंग वस्त्र व माला पहनकर सम्मानित किया गया। सिख समाज की तरफ से उन्हें पार्षद नामित करने पर प्रदेश सरकार का धनयवाद किया गया। 

नामित पार्षद सरबजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया की वे अपने कर्तवय का पालन समाज के हित के लिए करते रहेंगे व सरकार ने उन पर जो विश्वास दिखाया है वे उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रामगढ़िया बिरादरी के अध्यक्ष बलदेव सिंह सबरवाल, रामगढ़िया सभा लालकुआं के अध्यक्ष कृपाल सिंह मारवा, गुरद्वारा भाई लालो के सचिव ज्ञान सिंह, महामंत्री सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे। 



टिप्पणियाँ