लड़कियों ने आत्मरक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया

पुनीता कुशवाहा 

कानपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में यूनिफोर्नेक्स फाउंडेशन   के तत्वाधान मे  महर्षि वाल्मीकि नगर बिठूर में स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह की 250 महिलाओं ने सिरकत किया। 

मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर सोनाली जिंदल डी आई सी ऑफिस कानपुर ने महिलाओं को रोजगार से जुड़ने की एक राह दिखाई और स्वयं में सक्षम होना सिखाया फाउंडेशन की अध्यक्ष आरती कुशवाहा ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति विभिन्न योजनाओं को बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शशि बाला असिस्टेंट प्रोफेसर डी जी पी जी कॉलेज कानपुर  ने स्वयं निर्भर बनाना साथ ही साथ क्राइजर महाविद्यालय कानपुर की कोऑर्डिनेटर  सुनीता वर्मा जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों को किस प्रकार निर्वाहन करना है यह सिखाया। 

वह फाउंडेशन की संयुक्त मंत्री नैन्सी कुशवाहा द्वारा कार्यक्रम में लड़कियों ने आत्मरक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया एवं नृत्य प्रस्तुत कियाएमएसएमई द्वारा लेटर से बनी हुई सामग्री अनंत कुमार C.F.T.I इंचार्ज ने  वितरण किया। साथ ही साथ कला प्रतियोगिता के आयोजन में प्रथम द्वितीय तृतीय रहे छात्रों को नमामि गंगे द्वारा नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे परियोजन ,नेहरू युवा केंद्र कानपुर शशांक शुक्ला द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

टिप्पणियाँ