कांग्रेस महानगर अध्यक्षों का शपथ ग्रहण हुआ सम्पन۔۔









प्रितपाल सिंह 

लखनऊ;- लखनऊ कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर के नवनियुक्त अध्यक्षों ने अपनी जिम्मेदारी सँभालते हुए अध्यक्ष पद की शपथ ली | जिसमे लखनऊ उत्तेर की कमान अजय श्रीवास्तव उर्फ़ अज्जू व लखनऊ दक्षिणी की कमान दिलप्रीत सिंह उर्फ़ डी.पी. को सौंपी गयी | दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्षों को प्रदेश कांग्रेस के सचिव व लखनऊ के प्रभारी रमेश शुक्ल ने शपथ दिलाई | कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व लखनऊ अध्यक्ष सुशील दुबे ने की तथा संचालन वरिष्ठ नेता जे.पी. मिश्रा ने किया |

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वचनबद्ध




आगामी 2022 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी की तरफ से सभी नेताओं के जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अपनी वचनबद्धता को दोहराया व् विधान सभा चुनाव में किसी भी पार्टी से बिना गठबंधन किये अपने दम पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी पारित किया | इस प्रस्ताव में ये भी कहा गया कि जो भी कार्यकर्ता मेहनत से संगठन का कार्य करेगा उसको आगामी नगर निगम चुनाव में भी पार्टी की तरफ से प्रत्याशी बनाया जायेगा व् किसी भी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जायेगा |

शपथ से पूर्व ईश्वर को किया याद




शपथ ग्रहण से पहले पार्टी कार्यालय में दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्षों ने ईश्वर को याद किया हिन्दू रीति रिवाज़ के अनुसार पूजा अर्चना के साथ ही सिख धर्म के अनुसार नेता अरदास में भी शामिल हुए व सबने  परम पिता परमेश्वर से जन कल्याण हेतु अरदास की व् देश हित में कार्य करने का प्रण लिया |۔۔۔۔۔

उमड़ा विशाल जन समूह



दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने शपथ के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया | इस मौके पर कई लोगो ने कांग्रेस की सदसयता ग्रहण की | कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो की मौजूदगी में मुख्य रूप से विधायक सतीश अजमानी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पूर्व शहर अध्यक्ष बोध लाल शुक्ल, डॉ उमा शंकर पांडेय, शैलेश तिवारी, मुकेश सिंह चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ