भाजपा मंडल की बैठक हुई संपन्न

पार्टी की रीत नीत के साथ सेवा करने के लिए कटिबद्ध

संतोष कुमार 

मिर्जापुर। लालगंज कोतवाली के सामने सिंचाई डाक बंगले में। भाजपा मंडल इकाई की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने संगठन की जानकारी दिए, कहा कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। कार्यकर्ता उसके रीढ़ हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए दुबार मंडल के प्रभारी गंगासागर दुबे ने कहा कि नवनियुक्त तीन प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अपने दायित्व के प्रति पार्टी की रीत नीत के साथ सेवा करने के लिए कटिबद्ध हैं। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समय पर शुभ अवसर देती रहती है। 

नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बालेंदुमणि त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव धनेंद्र पांडे ने पार्टी के संगठनात्मक विचार रखें। बैठक का संचालन भाजपा जिला पंचायत प्रकोष्ठ की जयप्रकाश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर तीन मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि मौर्य, रामबली गुप्ता ज्ञानेश्वर दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किए। बैठक में प्रमुख नरेंद्र गिरी, केदारनाथ शुक्ला प्रभुनाथ दुबे, लालमणि पांडे, राजेश पटेल, देवेंद्र तिवारी ,सत्येंद्र त्रिपाठी, नीरज पांडे समेत पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ