आदर्श सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

प्रकाश शुक्ला 

उन्नाव। नगर पंचायत रसूलाबाद जनपद उन्नाव में प्रदेश कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा ने 7 जोड़ो का आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वन्दना से किया गया एवं  वर-वधु को आशीर्वाद दिया। आयोजन प्रदेश कुशवाहा महासभा की उन्नाव टीम द्वारा किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सदस्य भिक्षु शील रतन एवं भारतीय जनहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मौर्य, मंडल अध्यक्ष शिवचंद कुशवाहा, सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर, पूर्व मंत्री आर.एस कुशवाहा, जिला अध्यक्ष के.के.कुशवाहा, डॉ बी बी सिंह कुशवाहा, सैकड़ों कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थिति रहे।




टिप्पणियाँ