बौद्ध महोत्सव मे उमड़ा जनसैलाब

रमेश कुमार 

प्रयागराज थाना कोरांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के हटवारा बौद्ध नगर मे विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21वां  मनाई गई विश्व विजेताअशोक सम्राट जंयत्री एवं बौद्ध महोत्सव जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राकेश मौर्य शाक्य वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य वक्ता सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद संचालकर्ता विजय शंकर कुशवाहा संरक्षक श्याम बिहारी मौर्य इन सभी वक्ताओं के द्वारा महामानव गौतम बुद्ध के चरित्र के बारे में बताते हुए तथा उनके सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा दी गई 

विश्व विजेता अशोक सम्राट के जीवन चरित्र के बारे में लोगों को बताया गया तथा शिक्षा का ज्योत जलाने वाली सावित्रीबाई फुले संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर व वीर एकलव्य वीर बिरसा मुंडा ललई राम यादव व पेरियार इन सभी की जीवन चरित्र की लोगों को जानकारी वक्ताओं द्वारा दिया गया संचालक के पी शाक्य डॉक्टर शिव प्रसाद विश्वकर्मा सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व रामनारायण मौर्य व सम्राट हॉस्पिटल के सौजन्य से रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में बौद्धिस्त उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ