मिशन शक्ति अभियान के तहत ईंटभट्टा मजदूरों को किया गया जागरूक

रवि मौर्य 

अयोध्या। रूदौली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक थाना रुदौली पुलिस टीम के साथ महिला श्रमिक मजदूर, बाल श्रम मजदूर एवं कल्याण पुनर्वास के संबंध में थाना क्षेत्र में पड़ने वाले ईट भट्ठा पर जाकर गोष्ठी कर उनको मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया गया व पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया।

थाना रौनाही क्षेत्र में शिव बिक फील्ड ईट भट्ठा संजयगंज में मजदूरों, महिलाओं आदि को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ