नगर निगम का कैटल केचिग दस्ता कर रहा है अपनी मनमानी۔۔

सुजाता मौर्य 

कानपुर | नगर निगम का दस्ता रात को निकलता है आवारा पशुओं को पकड़ने ,वही दूसरी तरफ दिन में विजय नगर गल्लामंडी में दर्जनों खड़े आवारा पशु इस दस्ते को नही दिखते हैं।

 कानपुर की जनता नगर निगम विभाग से पूछना चाहती है कि यह दोहरा मापदंड क्यों?



जबकि विजय नगर वार्ड 33में अभी भी काफी संख्या में आवारा पशुओं को टहलते देखा जा सकता है।

आपको बताते चले कि पास में ही सब्जी मंडी लगती है।लेकिन नगर निगम इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।


आपको बता दे कि हाईकोर्ट ने कानपुर नगर निगम से जानकारी मांगी थी कि कानपुर में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभी तक क्या किया गया।इसके लिए आज नगर आयुक्त कानपुर हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखने गए हैं।

टिप्पणियाँ