पुरानी रंजीश से खोनी पड़ी संजय सिंह को अपनी जान

अमन साहू 

गांव में मंदिर में स्कूल के पास घुर वा गोबर डालने से और कुछ पुरानी रंजीश से खोनी पड़ी संजय सिंह को अपनी जान

बांगरमऊ ग्राम भिखारीपुर पतसिया के निवासी संजय सिंह पत्नी माधुरी सिंह के घर के पास मंदिर में स्कूल है जहां उनकी जमीन है वहां पर विपक्षी बृजेश सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह व राजेश पुत्र लल्ला व अवधेश पुत्र राम शंकर गुप्ता आदि लोग मंदिर व स्कूल के पास धुर वा गोबर डाल रहे थे जिससे संजय सिंह उन लोगों को मना किया लेकिन वह सभी लोग संजय सिंह को लाठी-डंडे लेकर संजय सिंह के घर पर चढ़कर आ जाते थे। 


गंदी गंदी गालियां देते हैं और मारपीट करने पर आ जाते है जिससे संजय सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक जी को प्रार्थना पत्र दिनांक 19/09 /2020 व 21/09/2020 व 15/12/2020 व 25/12/2020 को संजय सिंह ने पत्र दिया जबकि कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे विपक्षियों ने संजय सिंह को धमकी देते रहें  और जान से मारने की धमकी भी दी। ना ही कोई पुलिस की ओर से कार्यवाही हुई नाही ग्राम प्रधान की ओर से फिर संजय सिंह पत्नी माधुरी सिंह ने 13/02/2021 को  समाधान थाना दिवस को प्रार्थना पत्र दिया इससे कोई कार्यवाही नहीं हुई। तभी 18/02/2021 को 10:30 बजे संजय सिंह पुत्र हरि नाम सिंह ग्राम प्रधान से मिलने उनके घर गए करीब 11:30 बजे वह अपने घर वापस आते समय रास्ते में गांव के विपक्ष लोगों ने श्रीराम सिंह पुत्र बद्री व बृजेश सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह व ध्रुव सिंह व अतुल सिंह व श्रीराम व राजेश पुत्र लल्ला व अवधेश पुत्र राम शंकर तथा अजीत सिंह पुत्र बृजेश सिंह ने संजय सिंह को रास्ते में घेर लिया जिससे संजय सिंह घबराकर  अपने पुराने घर चले गए और सभी लोग वहां पर घेर लिए तभी संजय सिंह ने अपने घर पर फोन किया और पूरी बात बताई अपनी पत्नी को वह बच्चों को वह काफी डरे हुए थे।

तभी सभी लोग अपने पुराने घर की ओर आए तो देखा संजय सिंह रस्सी से मृतक अवस्था में लटके हुए थे व उनके पैर जमीन में छू रहे थे  जिसमें उपरोक्त लोगों ने संजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी संजय सिंह की पत्नी माधुरी सिंह का पूर्ण विश्वास है की सहन विवाद के संबंध में सभी लोगों ने संजय सिंह को मार कर लटका दिया। माधुरी सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी थाना पुलिस ने संजय सिंह मृतक शरीर को पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया  जिसमें माधुरी सिंह ने घटना के संबंध में थाना बांगरमऊ में प्रार्थना पत्र दिया किंतु कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई माधुरी सिंह ने 23/02/2021 को दूसरा प्रार्थना पत्र दिया किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते माधुरी सिंह व उनके परिवार परिवार जन 01/03/ 2021 को पुनः प्रार्थना पत्र दे रहे हैं और न्याय पाने की कोशिश कर रहे हैं। अन्यथा न्याय नहीं मिला।

टिप्पणियाँ