43 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शिव ओम शर्मा

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की बिक्री एवं उपयोग पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली उन्नाव सदर पुलिस प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्र व किला चौकी प्रभारी सुशील कुमार एवं हमराही टीम व स्वाट टीम द्वारा दो अभियुक्तों  शिव दीप सिंह पुत्र राम लखन सिंह व अर्जुन लाल पुत्र स्व. जुराखन उन्नाव को 43 किलो गांजे व एक स्कार्पियो कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ