कानपुर टापर पंखुड़ी सिंह को सम्मानित किया:-IMA

प्रमुख संवाददाता 

कानपुर। पत्रकारिता जगत से जुड़े शहर के ब्रह्म नगर निवासी अरुण सिंह चंदेल की पुत्री और कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में कानपुर टापर पंखुड़ी सिंह को इंटेलीजेंट मीडिया एसोसिएशन(IMA) कानपुर ने उनके आवास पर उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी। 



संस्था के जिला अध्यक्ष, पत्रकार संजय मौर्य ने इस अवसर पंखुड़ी सिंह की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में कंपनी सेक्रेटरी के लिए आने वाला समय महत्वपूर्ण है।और आप अग्रणी  भूमिका में रहेंगी। दैनिक अमर भारती से पत्रकार वीरेंद्र पाल ने कहा की बच्चे माटी के समान है और अभिभावक कुम्हार की भूमिका में। जागरूक अभिभावक बच्चों की क्षमता को पहचान कर अवसरों में ढाल देते हैं। बाद में संस्था के अध्यक्ष श्री मौर्य ने संस्था के प्रतीक चिन्ह युक्त मोमेंटो देकर पंखुड़ी सिंह को सम्मानित भी किया। संस्था के  पदाधिकारी  भूपेंद्र सिंह,रमेश सैनी  भी  इस मौके पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ