मृतक आश्रित नियुक्ति बहाल करे - कर्मचारी मंच

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मंच ने नगर विकास मंत्री व महापौर से अपनी की गयी

मनोज मौर्य 

लखनऊ। मृतक आश्रित नियुक्ति बहाल किये जाने को लेकर आज नगर निगम कर्मचारी मंच ने नगर निगम के केंद्रीय कार्यशाला आर-आर जोन-4, जोन-5 व जोन-8 कार्यालय में सैंकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में एक जन जागरण सभा की गयी जिसकी अध्यक्षता शशि कुमार मिश्रा व राम कुमार रावत ने की।  इस जनसभा में सब ने एक मत से नगर निगम प्रशासन द्वारा सेवाकाल में मृत्यु की दशा में सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली 1974 के क्रम में नियमों में संशोधन, विभिन शासनादेशो व न्यायालयों के आदेशों के अंतर्गत मृत परिवार के एक सदस्य को  नियुक्ति प्रदान किये जाने, लंबित धनराशि का भुगतान किये जाने पर अभी तक कोई भी सकारात्मक निर्णेय न लिए जाने की कड़ी निंदा की। 

कर्मचारी संयुक्त मंच ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के ढीले रवैये कि वजह से कर्मचारियों में सरकार कि छवि ख़राब हो रही है और अगर मांगों पर विचार कर जल्द इसका निवारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तीव्र गति से चलाया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार कि होगी। इस मौके पर शैलेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, राजेश भारती, शिव मोहन कुशवाहा, मोहम्मद राशिद, ताजुद्दीन, चन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, सुरेश चन्द्र धानुक (संयोजक), मो0 अकील (सलाहकार), आनन्द वर्मा (संचालन समिति), अशोक गोयल, किशन चन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र यादव (अध्यक्ष मण्डल), जगदीश वाल्मीकि, राम अचल (कोषाध्यक्ष), अखिलेश कुमार (प्रवक्ता), प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू) सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहेे।

टिप्पणियाँ