कर्मवीर कोरोना योद्धाओं को प्रणाम का विमोचन व सम्मान समारोह किया गया

नारायण मिश्रा 

कानपुर काकादेव मे करुणा सामाजिक उत्थान संस्थान के द्वारा संस्था के 10 वर्ष सफलता पूर्ण होने पर एवं करुणा कोविड-19 में अपनी जान निछावर करने वाले योद्धाओं के द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उनके सम्मान में एक मैगजीन कर्मवीर कोरोना वायरस प्रणाम स्मारिका का विमोचन किया गया कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया सर्व धर्म गुरुओं पनकी महंत श्री कृष्ण दास पादरी डायमंड युसूफ शहर काजी मौलाना मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही सरदार मान सिंह बग्गा की मौजूदगी में सम्मान समारोह हुआ कार्यक्रम आयोजक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नम्रता दुबे एडवोकेट ने कहा कि  कोविड-19 जैसी महामारी के समय जिन कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर समाज की सेवा की उन्हें उसे भुलाया नहीं जा सकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री  नीलिमा कटियार  के द्वारा लोगों को सम्मानित किया गया कहां की हमारी संस्था नारी सशक्तिकरण के तहत आगे काम करेगी

इसी के साथ झलकारी बाई समिति के द्वारा करुणा एक लक्ष्य की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नम्रता दुबे एडवोकेट  को उनके उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ समाज सेवा के लिए वीरांगना का खिताब  दिया गया  तलवार स्वरूप स्मृति चिन्ह भी दिया गया कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार दुबे ने किया  मुख्य रुप से संस्था के संस्थापक  सिया दुबे  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नम्रता दुबे महबूब आलम खान डोनल युसूफ  एडवोकेट  रामा देवी कोविंद  चंद्रप्रभा यादव मैरी क्रिस्टीना  प्रदेश प्रमुख महासचिव अमित कुमार निगम  प्रदेश अध्यक्ष बबुआ केसरवानी  एवं कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत यादव  द लेयर्स के अध्यक्ष  शैलेंद्र कुमार शुक्ला  एडीजीसी क्राइम अरविंद डिमरी  मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ