मजदूर और किसान विरोधी है भाजपा सरकार -केएल तिवारी

स्वर्गीय आरएन पाठक की याद में सम्मानित किए गए श्रमिक नेता

किशोर मोहन गुप्ता 

कानपुर। काकादेव स्थित जय भगवान गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक द्वारा कर्मचारी एवं मजदूरों के मसीहा स्वर्गीय आरएन पाठक के जयंती पर श्रम रत्न विभूषण अलंकार समारोह भव्य रूप से कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व श्रम मंत्री एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एआईसीसी केएन त्रिपाठी का इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया ने 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। 

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। निर्भय शंकर सिंह श्रमिक नेता लघु शस्त्र निर्माणी व कार्यकर्ताओं द्वारा इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया को सोने का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए श्रमिक नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए। उसे मजदूर विरोधी बताया। कानपुर शहर कभी प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता था। मौजूदा समय में शहर के तमाम मिले बंद हो चुकी हैं। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए। लेकिन यह सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। 

समारोह में आई भीड़ देखकर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के संयोजक विजय सिंह मार्तोलिया की पीठ थपथपा कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मजदूर किसानों के हक की लड़ाई के लिए आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है। इंटक ने सदैव मजदूरों किसानों की लड़ाई लड़ी है आगे भी जारी रहेगी। समारोह को राजाराम पाल, शैलेंद्र दीक्षित, नौशाद आलम मंसूरी, केके तिवारी, राजीव द्विवेदी, रवि सिंह और नरेंद्र चंचल कुशवाहा, निर्भय शंकर सिंह, बृजेश शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय सिंह मर्तोलिया, प्रवीण द्विवेदी, सुशील कुमार द्विवेदी, विवेक पांडे, पंकज यादव एमएस भदौरिया, बंटी गुप्ता मोहम्मद लाइक, मोनू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ