किसान आंदोलन के समर्थन में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे जाम

किशोर मोहन गुप्ता 

कानपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता मेंकिसान आंदोलन के समर्थन में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जाम किया गया। आरोप लगाते हुए राष्ट्र उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि मोदी सरकार के तीन किसान बिल व किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी व सपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया। 

इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य नन्नू राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, सपा जिलाध्यक्ष, सपा नेता प्रदीप दीक्षित, शरफूदीन, सुरेन्द मौखरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि देश में गरीब, मजलूम, किसान और मजदूरों के खिलाफ बड़ी सजिश चल रही है। मोदी सरकार कुछ उधोगपति की पिछलागू बनी है। 

देश को बेचने की तैयारी है। इसकी शुरुआत भी की जा चुकी है। देश 70 प्रतिशत आबादी गांव में बसती है जो कि हमारे किसान ने इन पर हमला कर किसानों को अपाहिज बनाने का षड्यंत्र चल रहा है जोकि कांग्रेस कभी होने नहीं देगी। चाहे इसके लिए कोई भी कीमत देनी पड़ जाए संसद से लेकर सड़क तक यह लड़ाई जारी रहेगी जब तक कानून काले कानून को वापस नहीं लिया जाता है। 

इसी संदर्भ में विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की लड़ाई और सब्र दोनों अंतिम छोर पर है कांग्रेस पार्टी  किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई में शामिल है। सपा के नन्नू राजा ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की सिवा देश में कोई भी काम नहीं किया गया है। इसके बाद कांग्रेस व सपा के कायकर्ताओं ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।

टिप्पणियाँ