यातायात नियम जागरूकता रैली

यातायात नियम जरुरी है ना समझो मजबूरी है

किशोर मोहन गुप्ता 

कानपुर। डीएवी कॉलेज के तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष में यातायात नियम जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक राजवीर सिंह रहें।जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक राजवीर सिंह ने रवाना किया। 

जानकारी देते हुए यातायात निरीक्षक राजवीर सिंह ने कहा कि कानपुर नगर में डीएवी कॉलेज एनएसएस के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष में यातायात नियम जागरूकता रैली निकाली गई और सड़क सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरुक किया गया जिसको कानपुर नगर के टीआई राजवीर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह रैली डीएवी कॉलेज के सामने से ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए परेड और बड़े चौराहे तक गई और वहां पर उसका समापन किया गया।

टिप्पणियाँ