हक की बात जिलाधिकारी के साथ

प्रकाश शुक्ला 

उन्नाव। प्रदेश में महिलाओं तथा किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ’’मिशन शक्ति’’ अभियान के तहत 24 फरवरी 2021 को सायं 04ः30 बजे से सायं 05ः30 बजे तक ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम के अन्र्तगत महिलाओं द्वारा दूरभाष पर यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैगिंक हिंसा सम्बन्धी शिकायतो के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु पारस्परिक संवाद किया गया। कार्यक्रम में 13 महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायतें दर्ज करायी, जिनमें से छः महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा (थाना कोतवाली के 3, एफ-84 के 1, पुरवा के 1 व बांगरमऊ के 1), चार महिलाओं द्वारा आवाास (विकास खण्ड सुमेरपुर का 1, बीघापुर से 1, बिछिया से 1 व बांगरमऊ से 1), दो महिलाओं द्वारा शौचालय (विकास खण्ड सुमेरपुर व बांगरमऊ से 1-1) एवं एक महिला को दबंगों द्वारा उत्पीड़ित (थाना अजगैन) किये जाने से सम्बन्धित हैं। तत्क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम में उपनिदेशक सूचना उन्नाव, रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रीती महिला कल्याण अधिकारी, शिल्पा शिरोमणि जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ