गोपाल अग्रवाल ने मानवता और इंसानियत की दिखी मिसाल

अपने लिए तो सभी जीते हैं.. जो दूसरे के लिए जिए तो इंसान 

किशोर मोहन गुप्ता 

कानपुर। मानवता और इंसानियत की मिसाल देखने को उस समय मिली। जब एक बीमार और जरुरतमंद को ब्लड की जरूरत थी और मरीज की पत्नी ब्लड के लिए दर दर भटक रही थी। आखिरी में जब कुछ नहीं हुआ तो उर्सला अस्पताल की बाहर सर पकड़कर रोने लगी। उसी समय सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल वहां से गुजर रहे थे। सड़क के किनारे रोती हुई महिला को देख कर कारण पूछा तो जानकारी हुई बीमार पति के लिए ब्लड ना मिलने के कारण रो रही है। 

सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि आप परेशान मत हो। ब्लड हम देंगे आपको और तुरंत जाकर रक्तदान किया। गोपाल अग्रवाल ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं। जो दूसरे के लिए जिए तो इंसान है। पीड़ित महिला में आंख से बहते हुए आंसू के साथ हाथ जोड़कर कहा आप हमारे लिए भगवान है। आज के समय में अपने साथ नहीं देते हैं। लेकिन आपने तो गैर होकर हमारी मदद की।

टिप्पणियाँ