राज्य महिला आयोग की सदस्य ने त्वरित निस्तारण हेतु दिए दिशा निर्देश

राज्य महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई अहम बैठक

संजय मौर्य 

कानपुर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की  सदस्य  पूनम कपूर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा एवं अन्य महिलाओं संे संबंधित समस्याओं के प्रकरणों को एक-एक कर सदस्य  पूनम कपूर ने सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को महिला उत्पीडन के मामलों में त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। महिला जनसुनवाई में आज महिला उत्पीडन से संबंधित कुल 18 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें दो प्रकरणों में मेडिएसन कराकर समझौता कराये जाने तथा अन्य प्रकरणों में जांच कर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश संबंधित पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये। महिला जन सुनवाई में कल्याणपुर निवासी  आरती सिंह द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर परेशान किये जाने की शिकायत पर  सदस्या ने शिकायत सुनते हुए महिला थानाध्यक्ष को प्रकरण की जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। 

उन्होंने हरवंश मोहाल निवासी रीता जायसवाल की उनके मकान पर दबगों द्वारा कब्जा कर धनराशि की बसूली संबंधित शिकायत पर उन्होंने क्षेत्राधिकारी कलक्टरगंज को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। रतनपुर निवासी एक महिला द्वारा विवाह के बाद पति द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत पर उन्होंने एस0एच0ओ0 महिला थाना को दोनो पक्षों को बुलाकर काउसलिंग कराये जाने के निर्देश दिये। नजीराबाद निवासी  नलिनी सिंह द्वारा ससुराल पक्ष के परेशान किये जाने के मुकदमें में अभी तक प्रभावी कार्यवाही न किये जाने की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक दक्षिण को प्रकरण की जांच कराकर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। गुजैनी निवासी महिला फरियादी द्वारा शादी के बाद ससुराल पक्ष व पति द्वारा प्रताडित किये जाने की शिकायत पर उन्होंने पिंक चैकी प्रभारी को प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

महिला जन सुनवाई के पश्चात् उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की  सदस्य  पूनम कपूर ने जिला जेल एवं राजकीय संवासनी गृह का निरीक्षण किया। जिला जेल के निरीक्षण के दौरान उन्हांेने महिला कैदियों से उनके केस एवं जेल प्रशासन द्वारा दिये जा रहे भोजन, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जेल में महिला कैदियों की संख्या अधिक होने पर उनकों शिफ्ट किये जाने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने इसके पश्चात् राजकीय संवासनी गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने संवासनी गृह में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर किये जाने के निर्देश दिये। महिला जन सुनवाई में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक दक्षिण  दीपक भूकर, अपर नगर मजिस्ट्रेट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी तथा महिला फरियादी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ