साइबर अपराध के शिकार हुए संजय कुमार सिन्हा

रवि मौर्य 

अयोध्या। साइबर अपराध के शिकार हुए संजय कुमार सिन्हा की शिकायत पर साइबर सेल अयोध्या ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिलाई राहत संजय कुमार ने स्वयं सहायता के लिए पीएनबी0 के क्रेडिट कार्ड टोलफ्री नंबर पर जानकारी किया उसके कुछ देर पश्चात अज्ञात नंबर से उनके नंबर पर काल आई एवं कालर द्वारा खुद को क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर बताकर संजय कुमार को गुमराह कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर ओटीपी भेजा। जिसके पश्चात संजय कुमार से ओटीपी पूछकर उनके  खाते से 29997 रूपये काट लिये। संजय कुमार द्वारा साइबर सेल में शिकायत किया साइबर क्राइम सेल त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके साथ हुयी धोखाधड़ी का पूरा पैसा वापस कराया गया। संजय कुमार सिन्हा ने साइबर क्राइम सेल अयोध्या का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ