शव फ्रीजर बाक्स जनता को विधायक ने किया समर्पित

संजय मौर्य 

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गरीबों एवं जरूरतमंदों हेतु एक डीप फ्रीजर (शव रखने वाला फ्रीजर )समाज को निशुल्क सेवा देने हेतु,काली मठिया शास्त्री नगर गुरुद्वारे को समर्पित किया। विधायक ने आम लोगों एवं अपने कार्यकर्ता बंधुओं से अपील करी कि,पहले तो ईश्वर करें कि,किसी भी परिवार में, इसकी आवश्यकता पड़े। लेकिन यदि आवश्यकता  होती है,तो लोगों को,निशुल्क यह उपलब्ध होगा। इसका संचालन "शास्त्री नगर काली मठिया गुरुद्वारे" से संचालित होगा। 

यह उसी प्रकार से निशुल्क होगा, जिस प्रकार से एक ऐ सी शव वाहन(पूर्णतया निशुल्क) लोगों को/जरूरतमंदों को,शव को,घाट तक ले जाने के लिए, गरीबों की सेवा हेतु समर्पित किया गया है। उसी प्रकार से यह भी सेवा का कार्य, ईश्वरी रूप में आज समर्पित किया गया है। उक्त अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ नगर पार्षद मनजीत सिंह एवं दीपक सिंह आदि थे।


टिप्पणियाँ