ताराचंद "तन्हा" की साहित्यिक मेहनत लायी रंग۔۔








रवि मौर्य 

अयोध्या:-मशहूर हास्य कवि ताराचंद "तन्हा" की साहित्यिक मेहनत लायी रंग। मिला एक और सम्मान। मिली डाक्टरेट की उपाधि।बने डा० ताराचंद "तन्हा"

वर्ष 2006 में सोनी सब टीवी मुम्बई के मेगा शो " वाह वाह" के मेगा  विनर और "वाह वाह क्या बात है" में तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा द्वारा वर्ष 2013 में "कविता के छुपे रुस्तम" सम्मान से सम्मानित अयोध्या जनपद की शान प्रख्यात हास्य कवि ताराचंद "तन्हा' के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है। अपने जीवन काल में तमाम उपलब्धियाँ हासिल कर अयोध्या के गौरव को चार चाँद लगाने वाले प्रख्यात साहित्यकार एवं हास्य कवि ताराचन्द 'तन्हा' के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ ग्ई है। अब हास्य कवि "तन्हा" डा०ताराचंद "तन्हा" के नाम से जाने जायेंगे।विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर बिहार ने हिंदी की सुदृढ़ सेवा,शोध कार्य, कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं उनकी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और लोकप्रियता के आधार पर उन्हें "विद्यावाचस्पति" की उपाधि से सम्मानित किया है। आपको बताते चलें कि "विद्यावाचस्पति" डाक्टरेट के समकक्ष की उपाधि है

 डा० "ताराचंद तन्हा" ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुये इस उपलब्धि को दोस्तों शुभचिंतको एवं श्रोताओं के प्यार और आशीर्वाद का फल  बताया है।

टिप्पणियाँ