चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव रैली,





शहीद के माता पिता का किया सम्मानित

पुनीता कुशवाहा 

कानपुर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज गोविंद नगर  में गुरुवार को 'चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव' के अंतर्गत वंदे मातरम' गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य चंद्रकांता गेरा  के  निर्देशन में समस्त अध्यापिकाओं और छात्राओं ने सैल्यूट की मुद्रा में 'वंदे मातरम' गीत का प्रथम छंद का मधुर गायन किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई। समस्त अध्यापिकाओं और छात्राओं ने क्रांतिकारियों द्वारा कहे गए ओजस्वी बोध वाक्य लिखी तख्तियों के साथ' मेजर अविनाश सिंह भदौरिया पार्क' तक मार्च किया। 

यहां प्रधानाचार्य ने अमर शहीद मेजर अविनाश भदौरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन समर्पित किए। मेजर भदौरिया के आमंत्रित माता -पिता अरुणा भदौरिया व गंगा सिंह भदोरिया  का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर 1971 को जन्मे मेजर अविनाश अथक परिश्रमी एवं अडिग आत्मविश्वास  के धनी थे। 28 सितंबर 2001 को मेजर अविनाश पाकिस्तान प्रशिक्षित चार आतंकवादियों का अपने डोडा क्षेत्र में भीषण गोलाबारी के बीच सामना करते हुए शहीद हुए। उस अमर शहीद को श्रद्धा सुमन समर्पित किए गए और भाग्यशाली अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंततः शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।रैली व कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा सेन,आरती त्रिपाठी, रेनू तिवारी, राज नारंग,सन्तोष अरोड़ा, राधा पांडेय, प्रतिभा, आसना आदि रहे।

टिप्पणियाँ