11 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

धीरज तिवारी 
उन्नाव। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी उन्नाव के पदाधिकारियों ने मण्डल अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा उक्त जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि आज हम सभी बहुत दुखी क्योंकि कल जो वित्त मंत्री जी द्वारा बजट पेश किया गया है जो आमजनमानस के साथ साथ दिव्यगों को तो बिल्कुल भी राहत देने वाला नहीं है। जिससे हम निराश हो आज सड़को पर उतने के लिए मजबूर किया है।

मण्डल अध्यक्ष तन्मय श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो ये सरकार अपनी ही मनमानी करने पर पूरी तरह आमादा है जिसका जवाब हम सभी को 2022 में देना होगा। वही जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा अगर सरकार मागो को नहीं मानेगी तो क्रमबद्ध तरीके से  आंदोलन कर मांगो को मनवाने का काम किया जाएगा।

आज के प्रर्दशन में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा,  जिला प्रभारी सचिन द्विवेदी जी जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महासचिव सुधीर, सरोसी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू रावत नगर अध्यक्ष सुमन तिवारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुराधा श्रीवास्तव महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजना गौतम ,युवा मोर्चा राहुल , मयंक वर्मा, ऋषभ मिश्रा, दीप पंडित, विजय, आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ