अखिल भारतीय अशोक सेना के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए फतेहपुर जिला अध्यक्ष

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर (खागा। राजपूत नगर के महाविद्यालय में अखिल भारतीय अशोक सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रत्याशी शिव शंकर कुशवाहा व संयोजक व पूर्व प्रत्याशी विधायक, विश्वरूप मौर्य का सेना के कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर फतेहपुर के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रयागराज व कौशांबी जिला अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत किया। 

आगामी 2022 के विधानसभा के होने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ अपनी सीटों से चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई। इस मौके पर बच्चन लाल सत्या चंद्र मौर्य प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी प्रयागराज मंडल सावित्री देवी कुशवाहा प्रदेश सचिव एवं महिला मोर्चा ,अरविंद कुमार भारतीय शाखा प्रमुख, अनिल कुशवाहा, सुनील प्रजापति प्रतापगढ़, अजय पटेल प्रयागराज, रामलाल प्रजापत कौशांबी, ओम प्रकाश गुप्ता फतेहपुर जिला अध्यक्षों के सहित जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ