कृषि विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन

बच्छराज सिंह मौर्य 

फतेहपुर। हथगाम विकासखंड परिसर में कृषि विचार गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत जिला कृषि विभाग फतेहपुरकी ओर से आयोजित किया गया। इस विचार गोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश केखाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह को आना था अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके। उनके प्रतिनिधि महेश साहू उपस्थित थे।

कृषि विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में स्टालकृषि, विभाग उद्यान, विभाग उर्वरक फर्टिलाइजर ,बाल विकास परियोजना, आंगनवाड़ी की तरफ से स्टाल लगाए गए थे परंतु विशेष रूप से कृषि विभाग का स्टालमें लोगों की भीड़ भाड़ दिखी। 

इस गोष्ठी में कामता प्रसाद पाल, विनय कुमार शब्बीर हुसैन उद्यान विभाग, संचालन बीके विश्वकर्मा, तेज सिंह, शरीफ सेट, देव शरण द्विवेदी तथा क्षेत्र के किसान एवं महिलाएं उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ