आनंद आश्रम शिवाला घाट पर खिचड़ी भोज के साथ आयोजन

 पूर्व सांसद राकेश सचान ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल









सुजाता मौर्या 

फतेहपुर (हथगाम)। क्षेत्र के पट्टीशाह आनंद आश्रम शिवाला घाट पर आयोजित खिचड़ी भोज के दौरान लगभग दो सैकड़ा जरूरतमंदों को पूर्व सांसद राकेश सचान के कर कमलों द्वारा कंबल वितरित किया गया। इसका आयोजन अखिल भारतीय मौरी महासभा के जिला प्रभारी अजय सिंह मौर्य ने किया। 

कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता परमपूज्य स्वामी राघवानंद परमहंस महाराज ने की। संचालन शिवशरण बंधु ने किया। जिला प्रभारी और महासभा अजय सिंह मौर्य ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। कवि शिवम हथगामी  एवं निलेश मारने क्रांतिकारी रचनाएं सुनाकर माहौल बनाया। कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहां की वह चुनाव हारने और जीतने दोनों स्थितियों में हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं।

जनपद के जितने भी बड़े-बड़े विकास कार्य हैं सब उन्हीं के कार्यकाल में निर्मित हुए हैं या स्वीकृत हुए हैं।वे सीजनल लेता नहीं है बल्कि 24 घंटे जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। अध्यक्षता कर रहे स्वामी राघवानंद परमहंस महाराज जी ने कहा कि सबसे पहले किसानों को सही जानकारी दी जानी चाहिए तभी वह किसी आंदोलन में भाग ले सकते हैं।उन्होंने मकर संक्रांति के विषय में विस्तार से जानकारी दी।  पूर्व ब्लाक प्रमुख भिठौरा राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि आज किसानों के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। किसान अपने हक के लिए भी लड़ते हैं तो उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य क्षेत्रों में आय बढ़ रही है। उससे कई गुना किसानों का नुकसान हो रहा है क्योंकि उनकी उपज की लागत भी नहीं मिल पा रही है। 

यही कारण है कि किसान आंदोलनरत हैं। अगर दो साल के लिए किसान उत्पादन बंद कर दें और बाजार में अपना अनाज न भेजें तो सारी सरकारें घुटने टेक देंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार मौर्य कवियों को समाज को जगाने का आव्हान किया। राजा रंजीत सिंह, अजय अवस्थी, धीरेंद्र सिंह चौहान, अशोक मौर्य आदि विशिष्ट लोगों ने विचार रखे। संयोजक अजय सिंह मौर्य ने आभार व्यक्त किया। एनजीओ टोगो यूनिवर्स भारतीय जीवन बीमा निगम ने विशेष सहयोग किया। 

इस मौके पर, पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के पिता ननकू प्रसाद मौर्य, गुड्डू सिंह, फूल सिंह मौर्य, भरत मौर्य, सुदेश मौर्य, सुधीर सिंह, नीरज मौर्य, पप्पू सिंह आखरी राजेश कुमार,पप्पू अखरी, ओम प्रकाश, राम मनोहर, राजेश कुमार मौर्य, रमेश कुमार सैनी, राजेश कुमार मौर्य, प्रभाकर द्विवेदी, डॉक्टर वारिस अंसारी, नरेंद्र कुमार, धर्मराज मौर्य, सुधीर सिंह, रोहित मौर्य, दीपेश कुमार, रामशरण मौर्य, शाहिद प्रधान राम पांडेय, गंगाराम मौर्य, लाखन सिंह, आर एल गौतम, राजा राम प्रजापति, बबलू मौर्य। 

टिप्पणियाँ