गंगा में डूबी नाव 3 लोग गम्भीर

शिवचंद बिंद 

मिर्जापुर। विन्ध्याचल क्षेत्र के  शिवपुर रामगया घाट पर कुल 18 पुरूष, महिला एवं बालिकाएं एक नाव में सवार होकर मटर की फली तोड़ने के लिए चील्ह क्षेत्र में जा रही थी। 

इसी बीच गंगा में अचानक नाव पलट गयी। चीख पुकार सुन अन्य नाविक पहुंच गए नाव में सवार सभी लोगों को सकुशल बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इस दौरान 11 लोगो को बचाकर प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी विन्ध्याचल ले जाया गया 3 की हालत बेहद गम्भीर बताई गई।

टिप्पणियाँ