वेतन,पेंशन, बकाया भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें -शशिकुमारमिश्र

थानेश्वर मौर्य


लखनऊ। नगर आयुक्त एवं सभी अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष को संगठन द्वारा इस पत्र के माध्यम से दि. 28 अक्तूबर को शशिकुमारमिश्र अध्यक्ष नगर निगम एवं जल कल कर्मचारी संघ ने अनुरोध किया गया था। जिसमें एक सप्ताह में सेवा निवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कहा गया था। परन्तु खेद है कि अभी तक सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के बकाया भुगतान व पेंशन आदि की समस्या का हल नहीं निकल सका, और न ही अभी इस माह विदाई समारोह ही अभी हो पाया। पुनः आगे किसी तिथि हेतु आदेश अपर साहब द्वारा जारी हुए है।  विदाई समारोह हेतु नगर निगम प्रशासन को समय मिल जाय, तब जानिए।



यहाँ केवल यह व्यवस्था आप सभी के साथ सेवानिवृत्त पर हो तो कैसा लगेगा। उस कर्मचारी की पीडा व दर्द को जिसने अपने जीवन के स्वर्णिम दिन इस संस्था को दिए 35/40 वर्ष से अधिक सेवा करने के बाद आज वह कर्मचारी दर दर भटक रहा। भीख माँग रहा। बहुत ही शर्म की बात है कि संगठन के द्वारा कई बार अनुरोध करने के बाद आज दीपावली के त्यौहार पर भी कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई सकारात्मक सोच व कार्य नहीं किया जा रहा। इन परिस्थितियों मे संगठन नगर निगम प्रशासन से पुनः बडे ही आदर के साथ निवेदन है कि दीपावली के पूर्व सभी सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मचारियों, आउटसोर्सिग आदि को वेतन,पेंशन, बकाया भुगतान आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाय। 


टिप्पणियाँ