शूटिंग प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

रवि मौर्य 


अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। महिला सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या में जिला राइफल क्लब अयोध्या के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता 2 नवम्बर को आयोजित किया गया था जिसका परिणाम 3 नवम्बर को जारी किया गया।



इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महिला आरक्षियों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में बतौर अतिथि मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी नेहा सिंह, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन) श्रुति गुप्ता, थानाध्यक्ष महिला थाना उ0नि0 रत्ना कुमारी, डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, इंडिया टीम के कोच दीपक दुबे व राष्ट्रीय शूटर व कोच सनी वर्मा जिला राइफल एसोसिएशन के सदस्य अनूप कुमार सिंह ने सभी विजयी प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया।


 


इस मौके पर मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन) श्रुति गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है, महिलाएं अगर ठान ले तो हर नामुमकिन काम मुमकिन हो सकता है।


सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, स्वावलंबन के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, हम सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। शूटिंग प्रतियोगिता के जरिए बालिकाओं, महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये गया गए और उनके अंदर आत्मनिर्भरता के जज्बे को पैदा किया गया। 60 महिला आरक्षियो, श्रीराम वल्लभा इंटर कॉलेज की 10 छात्राओं, अवध विश्वविद्यालय की 20 छात्राओं, दिशा इंस्टीट्यूट की 15 छात्राओं और टांडा डिग्री कॉलेज की 5 छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने पर मेडल प्रदान किया गया।


टिप्पणियाँ