मिशन शक्ति की जानकारी देने के लिए महिलाओं की हुई बैठक...

संतोष कुमार 


मिर्जापुर | लालगंज विकास खंड सभागार कक्ष में लालगंज विकासखंड प्रभारी के देखरेख में किया गया मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी स्वालंबन नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैठक की गई है जिसमें विकासखंड प्रभारी व एडीओ पंचायत एडीओ आईएसपी व ग्राम विकास अधिकारी अनिल मिश्रा विंध्यवासिनी दुबे के उपस्थिति में ग्राम विकास अधिकारी अपेक्षा यादव और समूह सखी अनीता देवी से जानकारी प्राप्त हुआ कि यह बैठक जो मिशन शक्ति नारी सम्मान स्वावलंबन का योजना गवर्नमेंट ने बनाया है


उसी की जानकारी सभी महिलाओं को विकास खंड प्रभारी के देखरेख में बैठक कर महिला सुरक्षा के लिए जितने हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं इन सब की जानकारी देते हुए अतिरिक्त जानकारी दिए गए जैसे कि बेटी बेटा में अंतर ना समझा जाए क्योंकि बेटी बेटा एक समान हैं और बहुत सी जानकारियां देते हुए बैठक संपन्न किया गया


टिप्पणियाँ