धनतेरस पर प्रदेश सरकार ने 28 परिवारों को दिया तोहफा

संजय मौर्य 


कानपुर नगर। धनतेरस  के दिन कानपुर के 28 परिवार के घरों में पहुची खुशियां। दिवाली के अवसर पर नौकरी पाकर लाभार्थियों के खिले चेहरे ।सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1438 जूनियर इंजीनियर्स को आज मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनपदों की एन आई सी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्री, सांसद, विधायकों जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण एवं पद स्थापना दी गई।



उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत 1438 चयनित जूनियर इंजीनियर निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत 200-200 बच्चों को प्रत्येक दिन राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन लखनऊ बुलाकर अपने-अपने रैंक के अनुसार मन चाहे जनपदों में पदस्थापना कराई गई। उसी के क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2020 को जनपद कानपुर नगर की एनआईसी में मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग संपन्न हुई।



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने चयनित जूनियर इंजीनियर्स कानपुर की कुसुम दुबे से वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कुसुम दुबे से प्रक्रिया के बारे में जाना। कुसुम दुबे ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ हुई जिसमें मुझे आज मेरे मन चाहे जनपद प्रयागराज में नियुक्ति दी गई।


मैं सरकार एवं आपकी कोटि-कोटि आभारी हूं। तदोपरांत शेष 27 नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर को राज्यमंत्री नीलिमा कटियार एवं विधायक भगवती प्रसाद सागर द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। जनपद से चयनित सभी 28 नवनियुक्त जूनियर इंजीनियर्स के द्वारा सरकार एवं मुख्यमंत्री का निष्पक्ष पारदर्शिता एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अनुसार मन चाही नियुक्ति मिलने पर आभार व्यक्त किया गया। 


टिप्पणियाँ