दीप प्रज्वलन कर ऐतिहासिक धरोहर को याद किया:-सम्राट अशोक क्लब

संजय मौर्य 


सम्राट अशोक क्लब नगर इकाई द्वारा मोतीझील पर स्थित राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तम्भ परिसर में किया गया दीप प्रवज्लन


कानपुर | सम्राट अशोक क्लब नगर के तत्वाधान में मोतीझील परिसर में स्थित राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ पर दीप प्रज्वलन कर ऐतिहासिक धरोहर को याद किया।


आज के दिन को याद दिलाते हुवे संगठन के पदाधिकारी एवम सदस्यों ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ के बारे में लोगो कोअवगत कराते हुवे कहा कि भारत की एकता और अखण्डता के प्रतीक विश्व के महानतम सम्राट  अशोक महान ने अपने शासनकाल में सम्पूर्ण जम्बू दवीप (भारत) में सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण हेतु ৪4 हजार धमसुतों को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्तूपों, चैत्यों, शिलालेखों स्तंभों एवं विहारों का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्तिक मास की अमावस्या को सम्पूर्ण जम्बूदवीप के इन पतित्र स्थलों का लोकार्पण करने के लिए एक साथ दीप प्रज्ज्वलित करके इस पर्व को प्रारम्भ किया था। इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुवे सम्राट अशोक कलब नगर इकाई ने भारत में स्थित राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में विगत कई वर्षों से यह पर्व मना रहा है। सम्राट अशोक क्लब शाखा कानपुर विगत कई वर्षों से लगातार भारतीय नागरिकों के साथ ज्योति पर्व की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ पर एवं परिसर मोतीझील कानपुर में टीप प्रज्ज्वलित करके यह पर्व मनाया। इसी के तहत आज सम्राट अशोक क्लब शाखा कानपुर ने अपने समस्त कार्यकर्ताओ एवं भारतीय नागरिकों के साथ राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तम्भ परिसर मोतीझील कानपुर में लाखों की संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर यह पर्व मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट अशोक क्लब शाखा कानपुर के अध्यक्ष के. बी. सिंह द्वारा की गई। अनेक विद्वान वक्ताओं द्वारा इस पर्व के महत्व एवं ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में राजीव मौर्य, विश्वनाथ कशवाहा, विश्वनाथ सिंह, अशोक मौर्य, शिव सिंह, श्री कृष्ण कुशवाहा, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, रामसजन मौर्य, जगमोहन सिंह, रवीन्द्र शाक्य, अरविन्द सिंह, सर्वेश, अनिल पाल, अतुल, रश्मि कुशवाहा,शैल कुमारी, राजाबेटी, रंजना मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय नागरिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ