छात्राओं को दी नारी सुरक्षा की जानकारी

 देवेश मिश्रा 


लखीमपुर। खीरी के बरबर क्षेत्र के ग्राम भौनपुर में चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज-भौनापुर में मुख्यमंत्री की नारी सशक्तिकरण योजना के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज वर्मा व विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक संतोष सिंह ने की। थाना पसगवां के एसएचओ आदर्श कुमार सिंह ने छात्राओं को सहज रूप से नारी सुरक्षा हेतु चलाई गई योजनाओं और नियम सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।



महिला कांस्टेबल तनुबाला, भारती ने छात्राओं को अनेक उपयोगी सुरक्षात्मक व आत्म रक्षात्मक तरीके बताए।इसके साथ ही कविता के माध्यम से छत्राओं को प्रोत्साहित भी किया गया। साथ ही सभी छात्राओं को सशक्त महिला बनने पर भी बल दिया। इसके साथ ही छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, पॉक्सो एक्ट व बच्चों के साथ की जाने वाली हिंसा, सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श आदि अपराधों के विषय में भी प्रयोगात्मक जानकारी दी गयी। इस मौके भाजपा नेता नरवीर कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह, लिपिक रामनिवास वर्मा, उप प्रधानाचार्य बृज सिंह, मोनू वर्मा, अंशुल वर्मा व समस्त आचार्य बंधु उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ