अपने समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना है -मंजू रानी कुशवाहा

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


संजय मौर्य 


कानपुर। विकास खंड सरसौल कानपुर नगर के सभागार में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंजू रानी कुशवाहा सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान पर महिलाओं को सशक्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई। 



महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकार एवं उनकी सुरक्षा हेतु 1090 वूमेन पावर लाइन, 181महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 102 एंबुलेंस सेवा की जानकारी प्रदान की गई।


महिलाओं में जागरूकता के साथ-साथ सशक्तिकरण की बहुत आवश्यकता है क्योंकि अभी भी महिलाओं का बहुत बड़ा हिस्सा सशक्त नहीं है जिसको हम और आपको मिलकर अपने समाज की महिलाओं को सशक्त बनाना है आप सभी महिला अपने अपने गांव में जाकर यह जानकारियां हमारे ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को देने का कार्य करें बाल विकास विभाग में जो भी कार्यक्रम होते हैं उस सभी में महिलाओं की भागीदारी अच्छी होती है उस स्थान पर भी महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की चर्चा अवश्य की जाए।


इसी के साथ उपस्थित महिलाओं को बताया गया की समुदाय में कोरोना बचने हेतु सावधानियां जारी रखने का प्रचार प्रसार करना है। कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संस्था समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ