वूमेन चाइल्ड द्वारा वृद्धों हुए सम्मानित

वृद्धजन हम सभी के जीवन में बड़ी भूमिका -सुवासा शाक्य


पुनिता कुशवाहा 


इटावा। वृद्धजन हम सभी के जीवन में बड़ी भूमिका निभाते हैं हम सभी को उनका ससम्मान ख्याल रखना चाहिए। यह बात आज यहां अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर वूमेन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की जिलाध्यक्ष सुवासा शाक्य ने कुछ वृद्धों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के सम्मान में ही प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है।



वृद्धजनों के सम्मान में ही प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस 


इसी उपलक्ष्य में संस्था ने शहर के तुलसी अड्डा मोहल्ले में कुछ वृद्धों को सम्मानित करते हुए उनके बीच केक कटवाया। इस मौके पर संस्था की जिला उपाध्यक्ष पूजा कुशवाहा सहित तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।


टिप्पणियाँ