वन्य प्राणी सप्ताह दिवस कार्यक्रम सम्पन्न...

बच्छराज सिंह मौर्य 


फतेहपुर | खागा वन्य प्राणी सप्ताह दिवस के अवसर पर खागा रेंज में वन्य प्राणी सप्ताह दिवस (1से7अक्टूबर) बड़े ही जोश के साथ वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद यादव के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें लोगों को वन्य प्राणियों के महत्व पर चर्चा की गयी। खागा वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानन्द यादव ने वन प्राणियों के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि मानव जीवन संघर्षपूर्ण जीवन है ।इसमें बहुत ही सावधानीपूर्वक काम करने की आवश्यकता होती है।


इसमें मनुष्य को धैर्य नहीं खोना चाहिए। मनुष्य में कितनी भी समस्याएं आए उसे एक-एक करके कट जाती है।तथा इन्होंने बताया कि वन्य प्राणी से मानव जीवन का बड़ा अटूट संबंध रहा है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। और मनुष्य के जीवन जीने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता होती है।यदि उसे शुद्ध हवा पानी पिले तो मनुष्य की उम्र और अधिक बढ़ जायेंगी। और यदि इसके विपरीत हो तो मनुष्य की उम्र कम हो जाती है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद यादव, संजय कुमार वन दरोगा ,शेर सिंह वन दरोगा ,विमल कुमार वन रक्षक, शैलेंद्र कुमार वन रक्षक,माली आदि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ