समाजवादी पार्टी द्वारा गांधी जयंती पर मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया

भाजपा सरकार में कायम जंगलराज में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं -अविनाश कुशवाहा


प्रमुख संवाददाता


सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रामलीला मैदान रावटसगंज में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मौन सत्याग्रह कर भाजपा सरकार में कायम जंगलराज में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।



आए दिन अपराधियों द्वारा रेप हत्या कर बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है। अपराधी बेखौफ हैं। किसानों मजदूरों नौजवानों गरीबो की आवाज को दबाया जा रहा है।



भाजपा राज में कायम अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसलिए समाजवादी पार्टी द्वारा गांधी जयंती पर मौन सत्याग्रह कर विरोध जताया! जिला अध्यक्ष विजय यादव, महासचिव सईद कुरैशी, रमेश यादव जलपुरुष, अशोक जयसवाल, मो. इश्तियाक, रंजना पांडे, मुकेश यादव, आदि समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ