राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला मोर्चा कानपुर मण्डल की बैठक सम्पन्न...

संजय मौर्य 


बूथ लेबल कमेटी गठित करें पदाधिकारी - कान्ति देवी


कुशवाहा कानपुर | राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला मोर्चा कानपुर मण्डल की बैठक शास्त्री नगर में सम्पन्न हुई|बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कान्ति देवी कुशवाहा ने की | उन्होंने बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया की वो हर बूथ पर महिला मोर्चा की कमेटी 30 अक्टूबर तक तैयार कर ले | आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये जल्द ही वार्ड लेबल महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा|


महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांगो, महिलाओं के अधिकारों के लिये समर्पित है | पार्टी महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी समाज की मुख्य धारा से जोडे़गी | आज की बैठक में महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कान्ति देवी कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, शिवदेवी सिंह चौहान, रूबी सोनकर , हेमलता यादव, ममता कुमारी, मधु सिंह, सोनी सोनकर, सोनी कुमारी, शीला, निर्मला देवी आदि शामिल थी |


टिप्पणियाँ