राष्ट्र की सेवा करने की शपथ

गाँधी जी के कर कमलों पर चलने की आज जरूरत 


बॉबी कुशवाहा 


आगरा। जगनेर गांधी जयंती के अवसर पर जगनेर ब्लॉक के थानाध्यक्षो ने थाने के पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के प्रति सेवा भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।जगनेर व बसई जगनेर के पुलिस कर्मियों द्वारा शुक्रवार को गांधी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई।


इस दौरान जगनेर व बसई जगनेर थाने के थानाध्यक्षो ने थाना परिसर में गाँधी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर पुष्प बर्षा की।



वही थानाध्यक्षो ने थाने के समस्त पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के प्रति सेवा भाव से कार्य करने की सलाह दी। साथ ही गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गाँधी जी के कर कमलों पर चलने की बात कही।


टिप्पणियाँ